MSD Employees कोई भी कंपनी जो अपने सभी कर्मचारी डेटा पर कड़ी जाँच-पड़ताल रखना चाहती है, के लिए एक दिलचस्प उपकरण है।
इसके डेटाबेस में एक बहुत बड़ी विस्तृत श्रेणी की जानकारी शामिल की जा सकती है। आम संपर्क की जानकारी के साथ, दूसरे विवरण को भी शामिल किया जा सकता है, जैसे की प्रारंभिक वेतन, छुट्टी के दिनों की संख्या जिनके वे हकदार हैं, गाड़ी, इत्यादि।
लेकिन इतना ही नहीं, MSD Employees का डेटाबेस, कर्मचारी के परिवार, विफलताओं और देरी का इतिहास, प्राप्त किये गए दंड और पुरस्कार, ओवरटाइम, ज्ञान, अनुभव, और बहुत कुछ के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करने के लिए भी सेट किया हुआ है।
शायद, MSD Employees की बेहतरीन बात, विस्तृत डेटाबेस के अलावा इसका इंटरफ़ेस है, जोकि आपको किसी निश्चित कर्मचारी के बारे में सब कुछ देखने की सुविधा देता है। इसके जानकारी प्रस्तुत करने के तीन तरीके हैं: बैंड के उपयोग से, टोकन से या एक टेबल द्वारा।
आप कार्यस्थल, बैंक, कंपनी, आदि के बारे में भी जानकारी सेव कर सकते हैं।
कॉमेंट्स
Empleados MSD के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी